येलो अलर्ट जारी दिल्ली वालो! शीतलहर कोहरे के बाद आजआंधी-बारिश के लिए रहो तैयार,

 येलो अलर्ट जारी

दिल्ली वालो! शीतलहर कोहरे के बाद आजआंधी-बारिश के लिए रहो तैयार,

Aaj Ka Mausam छ दिल्ली में कोहरे के फिर से अटैक के बाद आज मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले मंगलवार को मौसम ने फिर से करवट ले ली। एक दिन पहले धूप का आनंद लेने वाले लोगों के लिए फिर से कोहरे की चादर छाई रही।


नई दिल्ली: राजधानी में बारिश की संभावनाओं के बीच मंगलवार दोपहर से ही मौसम में बदलाव महसूस हुआ। दोपहर से ही धूप गायब हो गई। आसमान में बादल दिखाई देने लगे। आज शाम तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। बारिश गुरुवार को भी जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, इस बारिश में भीगना नुकसानदायक हो सकता है। सर्दियों की बारिश करीब दो महीने बाद हो रही है। इससे पहले नवंबर में बारिश हुई थी।


आंधी के साथ हल्की बारिश

मंगलवार की सुबह ठंडी रही। दोपहर 11 बजे के बाद कुछ जगहों पर धूप निकली। लेकिन यह दो घंटे बाद गायब हो गई। अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तामपान 8.7 डिग्री रहा। हवा में नमी का स्तर 64 से 100 प्रतिशत रहा। पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार को घने बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा रह सकता है। शाम के समय आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। आंधी के दौरान हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रह सकता है। आंधी-बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।


आगे कैसा रहेगा मौसम

इसके बाद एक फरवरी को भी हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। घने बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रह सकता है। दो फरवरी को मौसम शुष्क हो जाएगा। आंशिक बादल रहेंगे। मध्यम से घना कोहरा रहेगा। अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 3 फरवरी की शाम एक बार फिर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। घने बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक रह सकता है। 4 और 5 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा। 4 फरवरी को बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान इस दौरान 21 से 22 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रह सकता है।


ओले गिरने की भी संभावना

स्काईमेट के अनुसार, सर्दियों में लंबे समय बाद बारिश की संभावनाएं बनी हैं। आज मध्यम हवाओं और गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। घना कोहरा और मध्यम हवा ठंड बढ़ा सकती है। कुछ जगहों पर दिन के समय शीतलहर की स्थिति भी रह सकती है। सर्दियों की बारिश के लिए जनवरी और फरवरी मुख्य महीने हैं। पूरी जनवरी बीतने के बाद अब इस महीने के अंतिम दिन बारिश आने की पूरी संभावना है। अगले दो दिनों में अच्छी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पहली बारिश 31 जनवरी की शाम को आने की संभावना है। रात में रुक-रुककर बारिश होगी। 1 फरवरी की देर रात तक शहर में बारिश होगी। अगले कुछ दिनों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की एक श्रृंखला उत्तरी पहाड़ों से गुजर रही है। पहला सिस्टम ऊंचे मैदानों पर पहुंच गया है। इसकी वजह से दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम बदलेगा। इस सिस्टम की एक ट्रफ रेखा गंगा के मैदानी इलाकों तक आएगी और दिल्ली के करीब से गुजरेगी। बुधवार रात शुरू हुई बारिश अगले 24 घंटों तक जारी रहेगी। दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में ओले गिरने की भी संभावना है। लगातार बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश की वजह से दिन के तापमान में गिरावट आएगी। 2 फरवरी को एक छोटे ब्रेक के बाद 3 और 4 फरवरी के बीच एक बार फिर हल्की बारिश हो सकती है।





एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Popular Items